सौड़ गांव में शराब की दुकान खोले जाने का किया विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सौड़ गांव के ग्रामीणों ने शराब की दुकान खोले जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने शराब की दुकान खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि क्षेत्र में किसी भी हाल में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से सौड़ गांव में शराब की दुकान न खोलने की मांग की।
मंगलवार को जनपद पौड़ी के देवप्रयाग क्षेत्र के सौड़ गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूकेड़ी के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी कहा कि देवप्रयाग के सौड़ गांव में शराब की दुकान खोली जा रही है। जिसका ग्रामीण पुरजोर विरोध करते हैं। कहा कि किसी भी हालत में यहां शराब की दुकान न खोली जाए। उन्होंने बताया कि गांव में सूर्य मंदिर के साथ अलकनंदा-भागरथी नदी का भी संगम है। जहां से पवित्र गंगा नदी का उदगम होता है। लिहाजा धार्मिक महत्व से भी यहां पर शराब की दुकान खोलना सरासर गलत है। इसके अलावा उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत भूमि प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई है। ज्ञापन देने वालों में गुलाब सिंह नेगी, सूरज, नीरज, नरेंद्र सिंह नेगी, आशा देवी, रोशनी देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *