ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई को लेकर धरना जारी

Spread the love

नई टिहरी। कोटी चौकी के निकट ट्रक और टिप्पर यूनियन का धरना 8वें दिन भी जारी रहा। यूनियन के लोगों ने कोटी चौकी इंजार्च को लिखित शिकायत देकर कहा कि हिंदुस्तान कंपनी में एग्रीगेट का रेट ज्यादा है लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से कम दाम दिया जा रहा है। जिससे टिप्पर और ट्रक मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कंपनी के ओवरलोड वाहनों का चालान करने की मांग की। सोमवार को धरना स्थल पर पूर्व कनिष्ट प्रमुख कुलदीप पंवार ने यूनियन को अपना समर्थन दिया। पंवार के नेतृत्व में कोटी पुलिस को लिखित ज्ञापन देकर बाहर से ओवरलोड ला रही सभी गाड़ियों का चालान करने की मांग की गई। पंवार ने कहा कि टिहरी बांध पूरे भारत वर्ष को रोजगार और बिजली दे रहा है। किंतु स्थानीय लोगों के साथ यहां पर नाइंसाफी हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कंपनी के गेट पर धरना देकर कंपनी के अन्य कामों को भी बंद कराया जाएगा। धरना स्थल पर लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, कमल पंवार, सुरेन्द्र मुंडानी, प्रताप राणा, रघुवीर पुण्डीर, जयेंद्र नेगी, गौरव पंवार, आशीष रावत, समन सिंह रावत, संजय उनियाल, अमित राणा, रमेश पंवार, विजयपाल कठैत, विजेय सिंह तोपवाल, सुदर्शन सिंह रावत, गिरीश चंद, उमेद कठैत, राजेंद्र कठैत, सौरभ नेगी, राजेश, नरेंद्र रावत, प्रदीप पंवार, रंजीत पंवार, गजेन्द्र सकलानी, दीपक चमोली, अरविंद चौहान, मोहम्मद आरिफ यूनियन के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *