जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने के लिए लोगों का धरना जारी है। लोगों ने सरकार से मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही को खुलवाने के साथ ही एलिवेटेड बनाने की मांग उठाई। कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए मार्ग निर्माण होना अति आवश्यक है।
शनिवार को लोगों ने चिल्लरखाल वन चौकी के समीप धरना दिया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण जरूरी है। लोगों ने कहा कि वह पिछले कई माह से मार्ग को एलिवेटेड बनाने के लिए धरना दे रहे हैं। 12 फरवरी को न्यायालय ने मार्ग निर्माण को हरी झंडी दिखाई। लेकिन, मार्ग किसी तरह बनेगा, यह स्थिति साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में स्थानीय लोग केवल मार्ग को एलिवेटेड ही बनवाना चाहते हैं। बताया कि मार्ग पर व्यवसायिक वाहनों का भी संचालन होता रहे। इसके लिए स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार को गंभीरता से कार्य करना होगा। मार्ग के बेहतर निर्माण से ही क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही कण्वाश्रम को भी विश्व पटल पर पहचान मिलेगी। इस मौके पर मुन्नी देवी, शांति देवी, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।