मार्ग निर्माण को धरना जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर लोगों का धरना जारी है। लोगों ने जल्द मार्ग को एलिवेटेड नहीं बनवाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। कहा कि क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए मार्ग का एलिवेटेड बनना आवश्यक है।
सोमवार को लोगों ने चिल्लरखाल वन चौकी के समीप बैठकर धरना दिया। कहा कि जनता लगातार धरने पर डटी हुई है। लेकिन, अब तक सिस्टम लापरवाह बना हुआ है। 12 फरवरी को न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी। लेकिन, अब तक सरकार मार्ग निर्माण की स्थिति को नहीं बता पाई है। कहा कि क्षेत्रवासी केवल एलिवेटेड मार्ग ही चाहते हैं। मार्ग के बेहतर निर्माण से ही क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। साथ ही सिगड्डी के मंद पड़े व्यापार को भी गति मिलेगी। यही नहीं, इस मार्ग का निर्माण होने से कण्वाश्रम को भी नई पहचान मिलेगी। शहरवासियों को राजधानी देहरादून जाने के लिए उत्तर प्रदेश की सड़क से नहीं जाना पड़ेगा। कोटद्वार को राजधानी से जोड़ने का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। कहा कि स्थानीय जनता लंबे समय से मार्ग निर्माण को धरना दे रही है। लेकिन, अब तक सरकार चुप्पी साधे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *