चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर धरना जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर के चिल्लरखाल में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन 176वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह धरना स्थल पर ही महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया।
शनिवार को चिल्लरखाल बैरियर क्षेत्र में धरना स्थल पर हुई बैठक में महिला दिवस पर रविवार सुबह एक गोष्ठी का आयोजन करने पर सहमति बनी। प्रदर्शनकारियों ने राज्य गठन के 25 वर्ष बाद लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर एलिवेटेड मोटर मार्ग निर्माण से कम पर बात नहीं होने का ऐलान किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण थापा, नरेश धस्माना, गणेश रावत, मोहन सिंह नेगी, मदन बिष्ट, मदन सिंह नेगी, उम्मेद भंडारी, रविंद्र सौंद, शांता देवी, दीपा, प्रेमा जलाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *