जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग को एलिवेटेड बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। लोगों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी है। लेकिन, क्षेत्रीय जनता इसे एलिवेटेड बनाने की मांग उठाती है।
मालूम हो कि स्थानीय जनता पिछले कई दिनों से मार्ग निर्माण को लेकर धरना दे रही है। कुछ सप्ताह पूर्व क्षेत्र में आक्रोश रैली भी निकाली गई। इसके बाद 12 फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी। लेकिन, धरने पर डटे लोगों ने धरातल पर मार्ग एलिवेटेड नहीं बनने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रवीन थापा ने बताया कि लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग कोटद्वार के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। ऐसे में न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी है। लेकिन, स्थानीय लोग केवल एलिवेटेड मार्ग ही चालते हैं। इससे नीचे कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि मार्ग को व्यवसायिक वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाना भी अति आवश्यक है। यदि मार्ग एलिवेटेड बनता है तो स्थानीय लोगों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा।