डूबी रकम वापस दिलवाने के लिए धरना जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिप्ट को-आपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के पीड़ितों ने कंपनी में डूबी रकम वापस न किए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने शासन-प्रशासन से कंपनी के फरार संचालकों को तत्काल गिरफ्तार कर डूबी रकम वापस दिए जाने की मांग की है।
सोमवार को सुरेश सिंह नेगी के नेतृत्व में समस्त पीड़ित तहसील परिसर में एकत्रित हुए, जहां पर उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कहा कि वे विगत 225 दिनों से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कहा कि भले ही प्रदेश सरकार की तरफ से सीबीआई की जांच की बात की जा रही है, लेकिन अभी तक कंपनी के फरार संचालकों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसके कारण पीड़ितों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। कहा कि शीघ्र ही फरार संचालकों को गिरफ्तार कर उनकी डूबी रकम वापस दिलवाई जाए। इस मौके पर राजेंद्र नेगी, शिवानी नेगी, सीमा, सुनीता रावत, अंजू डबराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *