शासन पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवा लाभ दिए जाने का शासनादेश निरस्त करने से आक्रोशित उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि कर्मचारी व अधिकारियों की अनेदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत व क्षेत्रीय मंत्री सोहन लाल जखमोला के नेतृत्व में कर्मचारी व अधिकारियों ने लकड़ी पड़ाव में प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि शासन द्वारा पूर्व में अपने शासनादेश से वन विकास निगम में कार्यरत दैनिक कर्मिकों को विनियमित किया गया था। बकायदा उन्हें सेवा लाभ भी दिया गया था। लेकिन, वर्तमान में यह शासनादेश निरस्त करते हुए कर्मचारियों से रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। शासन के इस आदेश से कर्मचारी व अधकिारियों में भारी रोष व्याप्त है। कहा कि एक तरफ कर्मचारी व अधिकारी बिना पेंशन जीवन व्यापन कर रहे हैं। वहीं, उनका शोषण किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मिक चंद्रमोहन जखमोला ने कहा कि आज सेवानिवृत्ति होने के पश्चात उनके पास किसी भी प्रकार की आर्थिकी नहीं है। ऐसे में उक्त शासनादेश ने उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा कर दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *