बदहाल स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ जिला अस्पताल में धरना

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर, जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ लोगों ने नाराजगी जताई है। नाराज लोगों ने जिला अस्पताल परिसर में एक घंटे का धरना दिया। सीएमओ को शिकायती पत्र भी सौंपा। उक्रांद नेता अर्जुन देव के नेतृत्व में लोग शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। नारेबाजी के साथ धरने पर बैठ गए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सारी जांचें बाहर से हो रही हैं। दवा भी बाहर से लिखी जा रही है। अस्पताल में जन औषधि केंद्र बनाया गया है, लेकिन यहां दवा का हमेशा ही टोटा बना रहता है। मरीज केंद्र तक जाते हैं, लेकिन दवा नहीं मिलने के कारण निराश होकर लौट रहे हैं। सुरक्षा गार्ड द्वारा भी मरीजों के साथ बत्तमीजी की जा रही है। एक घंटे तक धरने में बैठने के बाद उन्होंने सीमएओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर सूरज मेहता, हेमलता, प्रकाश सिंह, किशन लाल, सुनीता देवी, हंसी देवी, नंदी देवी, बहादुर राम, विमला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *