रामगढ़ में सरकारी भूमि पर कब्जे का विरोध

Spread the love

नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप ढैला के नेतृत्व में ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम प्रतीक जैन को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ग्राम उमागढ़ स्थित चाय के बगीचे में 172 नाली भूमि पर किसी बाहरी व्यक्ति की ओर से अपना स्वामित्व बताया जा रहा है। संबंधित द्वारा उसे खुद की नानजेड-ए भूमि होना बताया जा रहा है। जबकि यह भूमि 1975 के अधिग्रहण कानून के तहत सरकार ने प्राप्त कर ली थी। जिसे 1976 में उद्यान विभाग को दे दिया गया। इसके बाद उद्यान विभाग की ओर से इस भूमि का संचालन किया जा रहा है। अब बाहरी व्यक्ति द्वारा इस भूमि को अपना बताते हुए अवैध रूप से कब्जे की तैयारी की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, ग्राम प्रधान वसंत साह, राजेंद्र गुलाटी, सरपंच भुवन सिंह, देवेंद्र ढेला, अजय साह, देवेंद्र सिंह दर्मवाल, देवेंद्र बिष्ट, धीरज शर्मा, ओम डालाकोटी, गणेश गौ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *