गढ़वाल विवि के छात्रों का धरना जारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विश्वविद्यालय में आरक्षित सीटों को सामान्य किए जाने, अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियों में धांधली किए जाने और विवि प्रशासन से रोस्टर दिखाये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एबीवीपी और आर्यन छात्र संगठन का धरना शुक्रवार को गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन गेट के समीप जारी रहा। धरने में बैठे एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री अमन पंत ने कहा कि विश्वविद्यालय में नियुक्तियों के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना रोस्टर के आरक्षित सीटों को सामान्य वर्ग में कर दिया गया। जब विवि से इस संबंध में रोस्टर मांगा जा रहा है तो अधिकारी रोस्टर नहीं दिखा पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि गढ़वाल विवि में अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियों में बड़ी संख्या में गड़बड़ी हुई है। साथ ही लाइब्रेरियन और डिप्टी लाइब्रेरियन व प्रोग्रामर की आरक्षित सीट को बदलकर भी सामान्य कर दिया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *