धरना 23 अक्टूबर तक स्थगित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन अधीनस्थ प्रदेश कार्यकारिणी ने अनिश्चितकालीन धरना 23 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया है। बुधवार को शिक्षा विभाग में धरना देने पहुंचे अशासकीय स्कूलों के प्रबंधकों की मुख्य शिक्षाधिकारी से वार्ता हुई। अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन अधीनस्थ प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक जोशी, सचिव उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को मुख्य शिक्षाधिकारी ने अशासकीय स्कूलों की विभिन्न समस्याओं पर जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है। 23 अक्तूबर तक समस्याएं हल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *