जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग उठाई। कहा कि लगातार आंदोलन के बाद भी क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है।
सोमवार को बड़ी संख्या में लोग देवी मंदिर के समीप पहुंचे। यहां से लोगों ने लालबत्ती चौराहा, झंडाचौक होते हुए तहसील परिसर तक आक्रोश रैली निकाली। इसके उपरांत लोगों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय जनता पिछले लंबे समय से मार्ग निर्माण की मांग उठा रही है। बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है। कहा कि राज्य वन्य जीव संरक्षण बोर्ड व राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण बोर्ड ने हरी झंडी मिलने के बाद भी मोटर मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर नहीं किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों को देखते हुए प्रदेश सरकार को न्यायालय में ठोस पैरवी कर बाधाओं को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि एलीवेटेड रोड की एक मात्र विकल्प है, जिसके लिए प्रदेश सरकार को पहल करनी होगी। इस मौके पर मदन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह सौंद, प्रवीण थापा, उम्मेद सिंह, राम कंडवाल, डा. शक्तिशैल कपरवाण, मधूसूदन नेगी, देवेंद्र रावत, रमेश भंडारी, हेमा नेगी, प्रदीप नेगी, पुष्पा देवी, दीपा अधिकारी, राजाराम अण्थ्वाल, भारती देवी, प्रकाश रावत मौजूद रहे।