अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ धरना कल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ मोदी विचार मंच की ओर से 20 फरवरी को तहसील में सांकेतिक धरना दिया जायेगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मंच संयोजक गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में बिजली की कटौती होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बिजली कटौती से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *