स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त कार्य भार सौंपे जाने का किया विरोध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली स्थित एक होटल में मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ शाखा पौड़ी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मेेंं महिला स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने का विरोध किया। बैठक में रानीता विश्वकर्मा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष एवं सुमित्रा नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुना गया। इस दौरान एक जिले से दूसरे जिले में हस्तांतरण किए जाने को लेकर स्थिलीकरण, महिला स्वास्थ्य कर्मियों को अन्य संवर्गों की भांति कोविड की धनराशि दिए जाने, ग्रेड वेतन 2000 से बढ़कर 2800 किए जाने एवं छामखाल की एएनएम को कार्यभार मुक्त किए जाने को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष रविली प्रसाद विश्वकर्मा, सरोज नौटियाल जिला अध्यक्ष पौड़ी, प्रीति गुसाईं, भागेश्वरी, अनीता, सुमित्रा, मंजू असवाल, पूजा नेगी, सरस्वती सकलानी, सरिता महर, इंदु कुकशाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *