किन्नर समाज की वसूली पर रोष, किया प्रदर्शन

Spread the love

किन्नरों पर लगाया शुभ कार्यों में मनमाना पैसा मांगने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शुभ कार्यों में जबरन लोगों से मनमाना पैसा मांगने पर क्षेत्रवासियों ने किन्नर समाज के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि प्रशासन को किन्नरों को दी जाने वाली शगुन राशि निर्धारित करनी चाहिए। जबकि, क्षेत्रवासी पूर्व में भी शासन-प्रशासन के समक्ष यह समस्या उठा चुके हैं। यदि किन्नरों की मनमानी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
बुधवार को क्षेत्रीय महिलाएं तहसील परिसर में एकत्रित हुई। यहां उन्होंने किन्नर समाज के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवर्तमान पार्षद सौरभ नौडियाल व निरुबाला खंतवाल ने कहा कि वर्तमान में किन्नर समाज के लोग शादी-ब्याह संपन्न होने के बाद लोगों के घरों में आ रहे है। बधाई के नाम पर परिवारों से हजारों रूपए की मांग कर रहे हैं। लोगों के असमर्थता जताने पर सामाजिक भय दिखाकर गाली-गलौच कर रहे हैं। कहा कि किन्नर समाज के इस प्रकार की हरकतों पर रोक लगाने के लिए उपजिलाधिकारी को बीते सप्ताह ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन, अभी तक किन्नर समाज के लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। कहा कि प्रशासन की ओर से उनके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही न किए जाने से क्षुब्ध होकर क्षेत्रीय जन सांकेतिक धरने को बाध्य हुआ। कहा कि यदि अब भी प्रशासन ने किन्नरों द्वारा मांगी जाने वाली धनराशि को निर्धारित न किया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी और तहसीलदार साक्षी उपाध्याय को दिए गए ज्ञापनों में क्षेत्रीय जन ने किन्नरों को दी जाने वाली धनराशि को निर्धारित करने और दी गई धनराशि की रसीद दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गौरव जोशी, आशीष रौतेला, गोविंद सिंह, मेहरबान सिंह, ओमप्रकाश घनशाला, महावीर गुसांई, कांता प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *