प्रतिकर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Spread the love

उत्तरकाशी। बदहाल सड़क और प्रतिकर भुगतान की मांग को लेकर उपराड़ी, साड़ा और चक्रगांव के ग्रामीणों ने नगर पालिका के मुख्यमार्ग पर ढोल नगाड़ों के साथ विशाल जुलूस प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए ग्रामीणों ने बदहाल रोड को सही करने और प्रतिकर का जल्द भुगतान किये जाने की मांग की है। मालूम हो कि बड़कोट तहसील अन्तर्गत पीएमजीएसवाई विभाग के तहत विगत चार साल पहले चक्रगांव, उपराड़ी एवं साड़ा गांव के लिए मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था, लेकिन विभाग द्वारा ग्रामीणों का प्रतिकर नहीं दिया गया। इतना ही नहीं दो साल में सड़क गड्ढों में तब्दील हो रखी है और कई जगह रोड भूधंसाव की चपेट में आने से लगातार खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान उपराड़ी शान्ति प्रसाद बेलवाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई की लापरही की वजह से स्क्रबर और नालियां बन्द पड़ी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान साड़ा प्रेम लाल, ग्राम प्रधान उपराड़ी शान्ति प्रसाद बेलवाल, सोबन सिंह राणा, राजेश नेगी, नत्थी नेगी, ष्णा सिंह नेगी, शंकर प्रसाद चमोली, राधेष्ण उनियाल, पृथ्वी पाल सिंह नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *