दिल्ली केदारनाथ मंदिर के शिलान्यास पर भड़के कांग्र्रेसी, सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

रुद्रप्रयाग : दिल्ली में केदारनाथ मन्दिर के शिलान्यास का बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध किया है। कांग्रेसियों ने इसके विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। कार्यालय के बाहर केदारनाथ हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने उत्तराखंड सरकार होश में आओ, केदारनाथ धाम का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे लगाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव कुलदीप कण्डारी, पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, मोहन रौतेला, पूर्व जिपंस दीपा देवी, देवेश्वरी नेगी, राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि ताजबर खत्री, पूर्व सभासद उमा प्रसाद भट्ट, प्रमोद गुसाईं, प्रदप चौहान, हरीश कठैत, प्रदीप रूड़िया, अनूप रावत, हरीश चन्द्र, लक्ष्मण नेगी, अनू, विवेक, राजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *