आपदा प्रभावितों को मोचन निधि के तहत दें सहायता

Spread the love

जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे व अपर जिलाधिकारी इला गिरी ने अधिकारियों को यमकेश्वर के आपदा प्रभावित पीडितों को राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राहत सहायता वितरण करने के निर्देश दिये हैं।
अपर जिलाधिकारी इला गिरी ने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को निर्देशित किया है कि तहसील यमकेश्वर के क्षेत्रान्तर्गत हुयी भारी वर्षा से तहसील क्षेत्रान्तर्गत 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं मवेशियों की मृत्यु होने, आवासीय भवनों एवं कृषि भूमि की क्षति की सूचनायें प्राप्त हुयी है। दैवीय आपदा के कारण हुयी क्षति के सापेक्ष प्रभावितों को राज्य आपदा मोचन निधि की विभिन्न मदों से राहत सहायता वितरित की जानी हैै। उन्होंने उपजिलाधिकारी यमकेश्वर को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत क्षति का आंकलन करवाते हुये प्रभावितों को आपदा मोचन निधि की विभिन्न मदों में 02 दिन के अन्दर नियमानुसार राहत सहायता का वितरण कर जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *