तीन प्रतिभावान छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए किया आर्थिक सहयोग

Spread the love

समिति ने पंचायत प्रतिनिधियों और उत्कृष्ट कार्य वालों को किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समाजिक संस्था जनजागृति ग्रामीण जन कल्याण समिति ने प्रथम वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया। समिति द्वारा समाज के उत्थान और जरूरतमंदों लोगों की मदद की जाती है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत क्षेत्र की दो प्रतिभावान छात्राओं को पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद की गई।
ज्ञात हो कि 2022-2024 में विकासखंड कल्जीखाल की बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पूजा धस्माना और कक्षा 8 वीं की छात्रा शिवानी रावत को आर्थिक सहयोग राशि के चेक भेंट किए। समिति ने पॉलीटेक्निक छात्र रौनक उनियाल को 50 हजार की आर्थिक सहयोग राशि देकर तकनीकी शिक्षा में सहयोग किया था। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही जन जागृति ग्रामीण जन कल्याण समिति उत्तराखंड के संरक्षक बीरेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव सज्जन सिंह नेगी, सचिव प्रमोद कुकरेती, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह नेगी, प्रचार सचिव पूर्व प्रधान बीरेंद्र दास, ग्राम पंचायत प्रधान ममता नेगी श्रीमती अनीता देवी, बबीता देवी, थनूल देवेंद्र सिंह रावत आदि पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सज्जन सिंह नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *