जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : डालमिया धर्मशाला में सोमवार को आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती/बाल दिवस कांग्रेस सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेहरू ने भारत के विकास की नींव रखी है। कहा उनके योगदान को अवस्मरणीय रखा जाएगा। इस मौके पर पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय कुमार फौजी, लाल सिंह नेगी, वाईएस पंवार, जीत सिंह बिष्ट, बिनोद मैठाणी, बलबीर सिंह दानू, परवेज अहमद, अख्तर अहमद, सुधांशु नौडियाल, पदमेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।