पीटीए कार्मिकों ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग

Spread the love

 

अल्मोड़ा। जल संस्थान पीटीए कर्मचारी संगठन की रविवार को बैठक हुई। इसमें वर्षों से काम कर रहे कार्मिकों का मानदेय न्यून होने पर नाराजगी जताई। कर्मियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय स्वीत किये जाने की मांग की। रविवार को नगर के एक स्थानीय होटल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीते 25 वर्षों से पीटीए कार्मिक भिकियासैंण, मासी, द्वाराहाट आदि सर्किलों में जल संस्थान की विभिन्न योजनाओं में नियमित सेवा दे रहे हैं, लेकिन लगातार उनके हितों की अनदेखी हुई हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के समय में उनका मासिक मानदेय 2,650 निर्धारित हैं, जो अत्यधिक न्यून हैं। संगठन ने सीएम से पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय निर्धारित किये जाने और मानदेय समय से दिये जाने की उठाई। यहां क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष डूंगर सिंह, आंनद अधिकारी, हीरा सिंह, पवन, नंदन सिंह, उमेश चंद्र, घनश्याम, पुष्कर नेगी, भुवन फुलारा, दयालराम, फकीर राम, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *