प्रधानाचार्य के स्थानान्तरण पर पीटीए संघ ने दी विदाई

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लालपानी में स्थित श्री गुरू राम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट के श्रीनगर स्थानान्तरण होने पर पीटीए संघ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
लालपानी स्थित श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में पीटीए संघ के अध्यक्ष ललिता प्रसाद घिल्डियाल सहित सदस्यों ने प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पीटीए संघ के अध्यक्ष ललिता प्रसाद घिल्डियाल ने प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय में शैक्षिणिक प्रगति के साथ ही विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र लखेड़ा ने कहा कि दान सिंह बिष्ट का आठ साल का कार्यकाल बेहतर रहा है, विद्यालय में शैक्षिक माहौल एवं खेल गतिविधियों के बेहतर होने के कारण विद्यालय का रिजल्ट भी बेहतर रहा है। विद्यालय की नवनियुक्ति प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा शर्मा ने कहा कि प्रधानाचार्य के स्थानांतरण की एक प्रक्रिया है, जिसका हर प्रधानाचार्य को पालन करना पड़ता है। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय में पूर्व की भांति शैक्षिक माहौल को बनाये रखने का भरोसा दिया। उन्होंने विद्यालय की प्रगति के लिए अभिभावकों से सहयोग करने की भी अपील की। दान सिंह बिष्ट ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बच्चों से भी अनुशासन में रहते हुए पढ़ाई की तरफ विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर दान सिंह रावत, चन्द्रमोहन सिंह रावत, भगवान सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी, नत्थू सिंह अधिकारी, शोभा देवी, सुरेशानंद सुयाल, हृदयराम चतुर्वेदी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल सहित कई अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश लखेड़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *