रुड़की। एनीमिया मुक्त भारत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से समय-समय पर जांचकर निशुल्क दवाई लेने की अपील की गई। रैली को सीएचसी के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह समस्या सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं और 14 वर्ष से ऊपर की आयु में शारीरिक बदलाव के दौरान किशोरियों में देखने को मिलती है। इसलिए समय-समय पर इसकी जांच कराते रहना चाहिए।