पर्यावरण दिवस पर निकली जनजागरूकता रैली, चलाया सफाई अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मंडल मुख्यालय पौड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले भर में पौधरोपण, जनजागरूकता रैली और सफाई अभियान चलाएं गए। वन विभाग की अगुवाई में पौड़ी में छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। वहीं जैफ परियोजना से जुड़े गांव जमरगड्डी, दुगड्डा में मिशन लाइफ थीम पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। पंचायतीराज ने ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाएं। पुलिस ने विभिन्न थानों में पर्यावरण की शपथ ली। पुलिस लाइन पौड़ी में एसएसपी श्वेता चौबे ने पौधरोपण किया। साथ ही थानों में पुलिस जवानों ने पर्यावरण की शपथ ली। तहसील चौबट्टाखाल में एसडीएम संदीप कुमार ने पौधरोपण किया। तहसील क्षेत्र में सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौड़ी मुख्यालय में छात्र-छात्राओं की जनजागरूकता रैली को विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की जरूरत पर जोर दिया। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त पंकज कुमार और डीएफओ गढ़वाल स्वनिल अनिरुद्ध ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जानकारी दी और रैली में हिस्सा लिया। रैली कंडोलिया से होते हुए एजेंसी, माल रोड, नगर पालिका से होते हुए रामलीला मैदान गई। यहां छात्र-छात्राओं और अफसरों ने पर्यावरण की शपथ ली। पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जन सहभागिता पर जोर देने की बात कही। इस दौरान वृहद स्तर पर पौधरोपण भी किया गया। पर्यावरण दिवस पर जिले भर में गोष्ठियों को आयोजन हुआ और विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रमों में वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी रेंज एलएम नेगी सहित बीआर मॉर्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *