स्वच्छता अभियान के साथ निकाली जन जागरूकता रैली

Spread the love

अल्मोड़ा। चौखुटिया में गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में एनएसएस शिविर जारी है। तीसरे दिन शिविरार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही महिला जागरूकता के लिए ग्राम पंचायत बौरागांव में रैली भी निकाली।
शिविर के तीसरे दिन बौद्घिक सत्र की शुरुआत प्राध्यापक ड़ सिराज अहमद ने करते हुए शिविरार्थियों को विभिन्न जानकारियां दी। ब्लक प्रमुख किरण बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा संबंधी जानकारी देते हुए शिविर में प्राप्त अनुभवों को साझा करने की बात कही। इस दौरान शिविरार्थियों ने गांव में महिला सशक्तिकरण के लिए जन जागरण अभियान भी चलाया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी ज्योति राणा ने किया। यहां ड़ मोनिका टम्टा, ड़क कुसुम लता, ड़ शीला, ऐविन सिंह चौहान मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *