जयन्त प्रतिनिधि।
रूदप्रयाग : जन समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आगामी दो दिसंबर को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दर्ज शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय अवकाश को छोड़कर प्रत्येक सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सुशासन के दृष्टिगत जन संवाद तथा जन समस्याओं के समाधान की व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने हेतु आगामी 02 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से निर्धारित समय के अनुसार उक्त आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय के अनुसार अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने को कहा है।