नागेंद्र इंका बजीरा में मनाया गया लोक संस्ति दिवस

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के गांधी स्व़ इंद्रमणि बडोनी की जयंती को नागेन्द्र इंका बजीरा में लोक संस्ति दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गयी। शनिवार को विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात लोक संस्ति के ध्वज वाहक स्व़ इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने स्व़ बडोनी द्वारा राज्य आंदोलन में उनके द्वारा दिये गये योगदान को याद करते हुए उन्हें गढ़वाली भाषा का ध्वज वाहक बताया है। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी को एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साथ अपने पौराणिक एवं लोक संस्ति का संरक्षक भी बताया है। इस मौके पर शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने गढ़वाली भाषा पर आधारित लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,उप प्रधानाचार्य रतनमणी काला, बीरेंद्र सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह राणा, रश्मि नेगी, भरत सिंह चौहान, प्रीति बिष्ट, गौतम भट्ट,अनिल कुमार स्नेही, उत्तमा देवी, ज्योति गुसाईं,योगेश उनियाल सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *