भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित

Spread the love

चमोली। दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्तव्यस्त हो चला गया है। वहीं ग्वालदम कर्णप्रयाग मोटरमार्ग भी जगह जगह मलबा आने से बन्द हो चला है और बीआरओ 36 घण्टे बाद भी सड़क को खोलने में पूरी तरह नाकाम रहा है। नारायणबगड़ समेत संपूर्ण पिंडर घाटी में दो दिनों से लगातार हो रही भारी मूसलाधार बारिश के कारण नारायणबगड़-ग्वालदम मोटरमार्ग पंती ,आमसौड़ ,नलगांव के समीप कई जगहों पर अवरुद्ध है और लगातार हो रही बारिश के चलते लगातार भूस्खलन और मलबा आने के चलते बीआरओ भी सड़क को नहीं खोल पा रहा है। वहीं थराली देवाल एवं नारायणबगड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले 30 घंटे से बिजली भी गुल है ।वहीं पिण्डर नदी के किनारे रह रहे परिवारो को भी प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। लगातार हो रही बारिश से डर के साये में रह रहे पिण्डर किनारे के दुकानदारों ने भी अपनी दुकान के समान को समेटने के साथ ही दुकाने खाली कर ली है वहीं आमसौड़ में कई यात्री शुक्रवार से ही फंसे हुए हैं जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने के साथ ही राहत देने की तैयारी में स्थानीय प्रशासन जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *