विधायक कैड़ा की अध्यक्षता में हुई एचएमटी परिसर में जनसभा

Spread the love

हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एचएमटी परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया। विधायक ने एचएमटी की जमीन उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया। पूर्व में विधायक कैड़ा ने इस भूमि को प्रदेश सरकार को हस्तांतरित कराने की मांग मुख्यमंत्री से की थी। विधायक ने कहा कि इस भूमि का उपयोग भीमताल विधानसभा व प्रदेश के हित में किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनोतिया, प्रेमबल्ल्भ बृजवासी, प्रधान डीके शर्मा, मनोज चनोतिया, पंकज महरा, उमेश पलड़िया, राजू पलड़िया, बीडीसी निखिल महतोलिया, सुरेश दुम्का, बहादुर नद्गली, सुरेश पांडे, मधुसुधन पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *