छात्र संसद में शीतकालीन सत्र में उठी जन समस्याएं

Spread the love

ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई छात्र संसद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में आयोजित छात्र संसद के शीतकालीन सत्र में कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के साथ प्रतिभाग किया। देश की संसद के ही तर्ज पर यहां पर भी छात्र-छात्रा पक्ष एवं विपक्ष में बैठे और महिला आरक्षण विधेयक, बाल श्रम, रेलवे के आधुनिकरण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे।
देश के संसद के ही तर्ज पर यहां पर भी बच्चे पक्ष एवं विपक्ष में बैठे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर जैसे महिला आरक्षण विधेयक, बाल श्रम, रेलवे के आधुनिकरण आदि विषयों पर विभिन्न प्रश्न पूछे तथा सरकार के प्रतिनिधि द्वारा उनके उत्तर दिए गए, फिर बिल में सुधार के उपरांत उनको पारित भी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस प्रकार के और भी कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही ताकि बच्चों एवं युवाओं में संसद और विधानसभा में होने वाली कार्यवाही कि महत्ता का ज्ञान हो और आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति को भी अपना एक करियर के विकल्प के रूप में देखें। इस अवसर पर ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, कुमुद चतुर्वेदी, प्रिंसिपल रेखा गौर, मंजू उनियाल, मंजू कुकरेती, उत्तरा बिष्ट, कविता जोशी, दीक्षा सुंद्रियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *