अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के जनप्रतिनिधि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र पंचायत नैनीडांडा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। दरअसल, बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने कार्य बंटवारे में भी मनमानी का आरोप लगाया। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाते हुए बैठक का बहिष्कार किया।
मंगलवार को नैनीडांडा में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य उपदेश बिष्ट ने कहा कि जब बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी ही नहीं पहुंचते तो जनप्रतिनिधि किसे अपनी समस्या से अवगत करवाए। उन्होंने ब्लाक प्रमुख पर मनमाने ढंग से क्षेत्र पंचायत निधि का बंटवारा करने का भी आरोप लगाया। कहा कि इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खंड विकास अधिकारी नैनीडांडा प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि सदस्यों के हंगामे के कारण किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई। बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय पाल सिंह, उपदेश सिंह बिष्ट, गिरीश रावत, शीशपाल सिंह, हीमा सुंद्रियाल, अलका, रेखा, गंगोत्री देवी सहित अन्य सदस्यों ने जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने और क्षेत्र पंचायत निधि के आवंटन में अनियमितता की बात कहते हुए बैठक के बहिष्कार का ज्ञापन दिया। सदस्यों द्वारा बैठक का बहिष्कार किए जाने के कारण कोरम पूरा नहीं हुआ, जिससे बैठक को स्थगित करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *