पीजी कलेज लोहाघाट में लोक अध्ययन केंद्र का शुभारंभ

Spread the love

 

चम्पावत। पीजी कलेज लोहाघाट मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत स्थापित लोक अध्ययन केंद्र का शुभारंभ हो गया है। केंद्र में उत्तराखंड से संबंधित परंपरा और संस्ति को संजोया हुआ है। मुख्य अतिथि प्रो़ गिरिजा पांडेय और प्राचार्य प्रो़ संगीता गुप्ता ने संयुक्त रुप से लोक अध्ययन केंद्र का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र से रोजगार की अपार संभावनांए खुलेंगी। अध्ययन केंद्र की समन्वयक ड़ स्वाति मेलकानी ने लोक अध्ययन केंद्र में चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड की परंपराओं, गीतों, त्योहारों, एपण, नृत्यों, जागर, वाद्य यंत्रों, हुड़का, नगाड़े, मसकबीन, रणसिगार आदि की जानकारी दी। यहां केंद्र की सदस्य ड़ सुमन पांडेय, ड़ शांति, ड़ अनिता खर्कवाल, ड़ प्रकाश लखेड़ा, ड़ अनिता खर्कवाल, ड़ मनोज कुमार, ड़ भगत राम लोहिया, ड़ एसके द्विवेदी, रितिक टम्टा, राजेश गोस्वामी, रितिक ढेक, मनीषा माहरा, पंकज जोशी, राहुल मेहरा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *