बेहड़ास्रोत गदेरे पर पुल निर्माण की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम के वार्ड नंबर एक रतनपुर वासियों ने बेहड़ास्रोत गदेरे पर पुल निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि गदेरे पर पुल नहीं होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में इस गदेरे पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाना आवश्यक है।
रतनपुर (कुम्भीचौड़) के लोगों ने उक्त गदेरे पर पुल निर्माण न होने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेहड़ास्रोत के आसपास रहने वाले लोगों के आवागमन हेतु मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए वर्ष 2012-13 में गदेरे पर पुल का निर्माण किया गया, लेकिन वर्ष 2016-17 में आपदा के कारण बेहड़ास्रोत पुल टूट गया। जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग पिछले चार वर्ष से सरकार से पुल निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन अभी तक पुल निर्माण की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है। जिस कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन अपने दैनिक कार्यों के लिए गदेरा पार कर जाना पड़ता है। बच्चों को भी अपने स्कूलों तक जाने के लिए रोजाना इसी रास्ते से जाना पड़ता है। इतना ही नहीं, बरसात के दिनों में बदेरे का जल स्तर बढ़ने के साथ गदेरा उफान पर भी आ जाता है। जिस कारण अनहोनी का खतरा बना रहता है। रोष व्यक्त करने वालों में सिद्धान्त असवाल, वामदेव, सुमनलता, खलील अहमद, परवीन खातून, दलवीर सिंह, सावित्री देवी, सुनीता देवी, रंजन प्रसाद, दुर्गा देवी, हसीन, वीर सिंह, सुच्चि, अनूप कुमार, मुकेश, प्रमोद कुमार, रूचि, शिखा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *