पुलभट्टा पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी मदिरा पकड़ी

Spread the love

रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने चेंकिग के दौरान इनोवा कार 10 पेटी विदेशी मदिरा पकड़ी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब एवं इनोवा कार जब्त कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते सोमवार को पुलभट्टा पुलिस चेकिंग कर रही थी। सितारगंज रोड पर शंकर फर्म के निकट कुछ लोग इनोवा कार से आ रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इनोवा कार को रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें मंहगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब की दस पेटियां बरामद हुईं। जिनमें 120 बोतलें रखीं हुईं थी। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम शाहरुख पुत्र इंतजार मियां निवासी वार्ड नंबर 20 भूत बंगला रुद्रपुर एवं आमिर खान पुत्र शहादत खान निवासी वार्ड 20 रुद्रपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी मोहन अरोरा के साथ मिलकर हिप्पो चौक गुड़गांव से शराब लाकर उत्तराखंड के रुद्रपुर, हल्द्वानी व सितारगंज में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलभट्टा थाना इंचार्ज राजेश पांडे ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *