कबड्डी में पुल्यासू रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड द्वारीखाल के राउमावि पुल्यासू के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में पुल्यासू की टीम अव्वल रही।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान पुल्यासू सुमित नेगी व विद्यालय अभिभावक संघ अध्यक्ष गीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में पुल्यासू ने पहला और बरसूड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका कबड्डी में पुल्यासू ने पहला और उतिंडा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक अंडर 17 बालक वर्ग में हिमांशु ने पहला और आयुष कुकरेती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिकाओं की 60 मी.दौड़ में काजल पहले, मानसी दूसरे और तनु तीसरे स्थान पर रही। बालिकाओं की लंबी कूद में प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंत में खेल नोडल अधिकारी विद्यालय प्रधानाचार्य राजेश कुमार भंडारी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान राउमावि पुल्यासू के व्यायाम शिक्षक विनय रावत और राउमावि बरसूड़ी के व्यायाम शिक्षक रूपेंद्र सिंह रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *