व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष को पुत्रशोक

Spread the love

चम्पावत। पाटी के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सूबेदार मेजर तेज सिंह बिष्ट के पुत्र कुलदीप बिष्ट का 33 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन पर लोगों ने शोक जताया है। परिजनों ने बताया कि कुलदीप हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे, जिनका लम्बे समय से उपचार चल रहा था। बीते 20 अप्रैल को तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कुलदीप के निधन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, महामंत्री दीपक भट्ट, सुरेश भट्ट, महेश जोशी, रमेश पचौली, हेम शर्मा, बहादुर मेहता, लाल सिंह पाटनी, जगदीश भट्ट आदि ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *