पुनेठी के ग्रामीणों ने लगाया देवदार की लकड़ी को ठिकाने लगाने का आरोप

Spread the love

चम्पावत। पुनेठी के ग्रामीणों ने अवैध रूप से काटे गए देवदार की लकड़ी को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। बीते वर्ष सितंबर में वन विभाग ने पुनेठी वन पंचायत में अवैध रूप से काटे गए देवदार के तीन पेड़ों के 19 गिल्टे जब्त किए थे। वन विभाग ने अवैध तरीके से पेड़ काटने पर दो ग्रामीणों पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। वन पंचायत पुनेठी में एनएच के लिए खतरा बने 11 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। लेकिन पंचायत 11 पेड़ों की आड़ में 14 पेड़ काट डाले। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की। छापामारी के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से काटे गए देवदार के तीन हरे पेड़ों के 19 गिल्टे बरामद किए थे। इस दौरान दो ग्रामीणों पेड़ काटने का जुर्म भी कबूल किया। रेंजर आरके टम्टा ने कहा पुनेठी अवैध लकड़ी की नीलामी अभी नहीं की जा सकी है। लकड़ी के निस्तारण के लिए सरपंच ने वन विभाग को प्रस्ताव अभी तक नहीं दिया है। प्रस्ताव मिलते ही लकड़ी के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। कहा ग्रामीणों के आरोपों की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *