पंजाब विवि के छात्रों ने डिजिटल डेटाबेस की ली जानकारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 35 छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत केंद्रीय पुस्तकालय श्रीनगर का भ्रमण किया। उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हर सिंह ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय की ओर से प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पुस्तकालय में उपलब्ध आधुनिक डिजिटल सेवाओं जैसे आरएफआईडी प्रणाली और ई-रिसोर्स की जानकारी दी। छात्रों ने केंद्रीय पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों, पत्रिकाओं और डिजिटल डेटाबेस को देखा। विद्यार्थियों ने चौरास स्थित पुस्तकालय परिसर के साथ-साथ विश्वविद्यालय के खगोल-भौतिकी नभोमंडल का भी भ्रमण किया। इस दौरान डॉ. शिव सिंह, सीमा रानी, सहजेव, चंद्रमोहन भट्ट, संजय गौतम, पवन प्रकाश, भगत लाल, भरत सिंह रौथाण, सुषमा धनाई और नागेंद्र बुटोला आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *