पुण्यतिथि पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को याद किया

Spread the love

संवाददाता, पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने अपने पति स्व.कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की पहली पुण्यतिथि पर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा वह अपने पति के आदर्शों पर चलकर उनके सपनों को पूरा करने की हरसंभव प्रयास करेंगी। सोमवार को खड़कोट स्थित आवास में कैबिनेट मंत्री रहे स्व. प्रकाश पंत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लॉकडाउन के कारण परिवार के सदस्य ही कार्यक्रम में शामिल रहे। इस दौरान हरीश जोशी और कृपाल वल्दिया ने कहा स्व. पंत ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किये। सीमांत जनपद के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे हर समय क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते थे। इस दौरान पिता मोहन चंद्र पंत, माता कमला पंत, कैलाश पंत, भूपेश पंत, गीता पंत ने लोगों से लॉकडाउन में घर पर ही रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से प्रशासन से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा है। बता दें बीते साल अमेरिका में प्रकाश पंत का निधन हुआ था। वह लंबे समय से बीमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *