पुरानी पेंशन बहाली हेतु पीएम व सीएम को भेजे पोस्टकार्ड

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की मंडल मुख्यालय में आयोजित बैठक में पुरानी पेंशन बहाली हेतु पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषण की समीक्षा की गई। बुधवार को लगभग 700 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए।
बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जनपदीय सचिव भगवान सिंह नेगी ने कहा कि पोस्टकार्ड प्रेषण हेतु मुख्यालय के विभिन्न विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क किया गया और उन्हें पोस्टकार्ड वितरित करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अभी हमारा अभियान गांधीवादी तरीके से चल रहा है, लेकिन यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाली हेतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती है तो भविष्य में भगत सिंह की राह पर चलने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि पोस्टकार्ड प्रेषण को अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अपार समर्थन मिल रहा है। मंडल संरक्षक जसपाल रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था में जीपीएफ की सुविधा है लेकिन नई पेंशन व्यवस्था से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को केवल एक हजार रुपए तक ही पेंशन प्राप्त हो रही है। रघुराज चौहान ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था शेयर मार्केट पर आधारित है जिसका कोई भविष्य नहीं है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद भविष्य सुरक्षित नजर नहीं आता है। इस अवसर पर सीताराम पोखरियाल, स्वदेश नेगी, जसपाल सिंह रावत, दीपक कोठारी, दीपक गैरोला, राजपाल बिष्ट, दीपक नेगी, मंगल नेगी, विजपाल रावत, कविता शाह, राजेन्द्र चौहान, अजीत बिष्ट, विक्रम बिष्ट, राजेन्द्र रावत, इंद्रेश बहुगुणा, नरेंद्र रावत, दिनेश गैरोला, मंजू कोटनाला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *