पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग पर सरकार गंभीर नहीं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग के लिए कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से वार्ता की। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। डॉ. रावत ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
रविवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पौड़ी पहुंचे थे। यहां पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने डॉ. रावत से भेंट की। संगठन के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। गढ़वाल मंडल के संयुक्त सचिव सौरभ नौटियाल ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बंद होने से कर्मचारी सेवा निवृत्त होने के बाद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों ने डॉ. धन सिंह रावत से पुरानी पेंशन योजना बहाली किए जाने के लिए सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखे जाने की मांग की। वहीं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। सरकार कर्मचारियों के हित के पक्ष में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *