पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पीएम व सीएम को पत्र भेजा

Spread the love

पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजा। उन्होंने सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने कनालीछीना ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। पुरानी पेंशन बहाली मंच के संरक्षक प्रदीप भट्ट ने कहा कि नई पेंशन योजना पूर्णत: बाजार पर आधारित है। जिसके दुष्परिणाम सरकारी कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर स्पष्ट हो रहे हैं। सरकारी कर्मचारी असुरक्षा में सेवा कर रहे हैं और अपने भविष्य के प्रति चितित हैं। एनएमओपीएस के कुंमाऊ मंडल प्रभारी विजेंद्र लुंठी ने कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू की गई है, जो कि पूरी तरह शेयर मार्केट के उतार चढ़ाव पर निर्भर है। इसमें आवश्यकता पड़ने पर जीपीएफ की तरह लोन लेने की भी सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानने पर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हेमा पाण्डेय,शिवानी विश्वकर्मा,गीता महर,मो.रजा,राजेंद्र कुमार,विक्की चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *