पूर्णागिरि दर्शन को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी

Spread the love

चम्पावत। नवरात्रि में पूर्णागिरि दर्शन को आने वाले बाहरी राज्यों के प्रत्येक श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह बात डीएम ने बनबसा स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कहा। डीएम एसएन पांडेय ने कहा कि मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं के सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों की जिम्मेदारी भली भांति से निभाए। कहा कि दर्शन को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर ठुलीगाड़ में करेगी। उन्होंने सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी को मेडिकल व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। डीएम ने दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही है। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से श्रद्धालुओं को बगैर मास्क मंदिर स्थल में प्रवेश ना करने देने को कहा है जिससे संक्रमण से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *