पर्स चोरी के दोषी को 9माह की सजा

Spread the love

काशीपुर। वन दरोगा का पर्स चोरी करने के दोषी को नौ माह की सजा सुनाई गई है। जेबकतरा अभी जेल में है। उसकी सजा पूरी होने में कुछ दिन बाकी है। जेबकतरे के जुर्म स्वीकारने पर कोर्ट ने उसे सजा दी है। पिछले साल जुलाई में रामनगर वन कार्यालय में तैनात वन दरोगा मुंशीराम पुत्र लालमन सिंह निवासी ग्राम आमका खादी आश्रम के पास दुकान से सामान खरीद रहे थे। तभी एक जेबकतरे ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में 1600 रुपये रखे थे। शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। जेबकतरे ने अपना नाम वसीम अहमद पुत्र शाहिद निवासी तकिये वाली मस्जिद जसपुर बताया था। वह नशे का आदी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई। सहायक अभियोजन अधिकारी अनिल जोशी ने मामले में कई साक्ष्य पेश किए। वहीं, आरोपी ने भी अपना जुर्म स्वीकारते हुए कोर्ट से रहम की दरकार की। न्यायिक मजिस्ट्रेट चैरब बत्रा ने सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए आरोपी को नौ माह की सजा सुनाई। साथ ही एक हजार रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया। सहायक अभियोजन अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि जुर्माना जमा न करने की दशा में आरोपी को 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *