पूर्व छात्र परिषद का गठन

Spread the love

अल्मोड़ा। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में विद्यालय में विशेष पहल करते हुए पूर्व छात्र परिषद का गठन किया गया है। सोमवार को इसको लेकर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही जीवन और समाज में बदलाव लाया जा सकता है। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल ने शिक्षा के महत्व विषय पर विस्तार पूर्वक उदहारण के साथ छात्रों से चर्चा की। जबकि कार्यक्रम संयोजक शिक्षक योगेंद्र रावत ने विद्यालय में होने वाले शैक्षिक गतिविधियों से छात्रों के सहयोग से होने वाले बदलाव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व छात्र परिषद का निर्विरोध गठन किया गया। इसमें मनोज कुमार को अध्यक्ष, ममता आर्या उपाध्यक्ष, राहुल आर्या उपाध्यक्ष, दिनेश आर्या सचिव, सरिता आर्या उप सचिव, महावीर कुमार कोषाध्यक्ष व प्रीति आर्या को संरक्षक बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *