पूर्व केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

पिथौरागढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, चार बार के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री बची सिंह रावत के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र वल्दिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में बची सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, सुभाष जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सौन, नगर उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट, राजेन्द्र जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *