पूर्व सांसद स्व० राम प्रसाद टम्टा की 110 वीं जयंती मनायी

Spread the love

अल्मोड़ा। समाज सेवी पूर्व सांसद स्व. राम प्रसाद टम्टा की 110 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सोमवार को उनके निवास स्थान पर विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। साथ ही उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के लिए सभी के कल्याण के लिए कार्य किया। साथ ही रेल सेवा आयोग के पद पर रहते हजारों लोगों की रेलवे में नियुक्ति कराई। वक्ताओं ने स्व. टम्टा को समाज का महान आदर्श वाला व्यक्तित्व बताया। इस मौके पर अधिवक्ता महेश प्रसाद टम्टा, रवि शंकर टम्टा, दया शंकर टम्टा, शोभा टम्टा, डा. ललित भाकुनी, पवन साह, संदीप, सचिन टम्टा, दीपेश टम्टा, करन टम्टा, प्रियंका टम्टा, शिखा वर्मा, मनोज नौटियाल, संतोष कुमार, अनुराग उनियाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *