पूर्व विधायक कृष्ण चन्द्र पुनेठा का निधन

Spread the love

चम्पावत। अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे कृष्ण चंद्र पुनेठा (70) का बुधवार रात अपने पैतृक आवास फोर्ती में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार फोर्ती स्थित श्मशान घाट में किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र मयंक पुनेठा ने दी। उनके निधन से जिले भर में शोक की लहर है। पूर्व विधायक पुनेठा लंबे समय से आहार नाल संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। बीते एक सितंबर को उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें कुछ दिन बाद ही वापस लोहाघाट लाया गया। उनके निधन पर सांसद अजय टम्टा, सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, विधायक कैलाश गहतोड़ी, दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भुवन जोशी, चेयरमैन गोविंद वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्याम सिंह ढेक, एडवोकेट नवीन मुरारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, एसडीएम आरसी गौतम, नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी, प्रकाश तिवारी ने शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *