पूर्व जिपं सदस्य केशर सिंह के निधन पर शोक

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य केशर सिंह सुगड़ा के निधन पर गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका दिल का दौरा पड़ने से 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मूल रूप से सुगड़ी बेल पट्टी के निवासी थे। जिनके निधन पर पूर्व विधायक नारायण राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह खाती, मनोज महरा, नाथ लाल साह, महेश लाल, हयात सिंह बोरा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *